अभी आत्मचिंतन का है समय : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

Spread the love

विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच मीडिया विषय पर संगोष्ठी

अमित गुप्ता

झुमरी तिलैया (कोडरमा)। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की 9वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को बाबा बैंक्वेट हॉल उरवां मोड़ में शुरू हुई। इस दौरान विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच मीडिया विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आज भी मीडिया की सार्थक भूमिका है पर पूरे हिंदुस्तान में कार्यपालिका की जो स्थिति बनी हुई है वह बहुत चिंताजनक है। यह आत्मचिंतन का समय है और अब यह समय आ गया है कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के साथ ही पत्रकार यानि मीडिया भी अपनी कमियों को देखे। उन्होंने पहले की पत्रकारिता के साथ ही राजनीति और चुनाव पर भी चर्चा की। यह भी कहा कि यदि राजनीति में नहीं होता तो पत्रकारिता ही कर रहा होता। वहीं पूर्व जिला न्यायाधीश अर्जुन मोदी ने विषय पर अपनी बात रखते हुए न्यायपालिका से सम्बंधित मामलों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज न्यायपालिका और विधायिका में कभी टकराव की जो स्थिति देखने को मिलती है वह उचित नहीं है। संविधान ने सबको अपना दायरा दिया है। वहीं बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय ने पत्रकार और पत्रकारिता पर चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया आज सबों पर निगाह रखती है और यह भी कहना उचित है कि विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका यदि तीन शेर हैं तो मीडिया छुपा हुआ शेर है। कार्यक्रम में विषय प्रवेश बीएसपीएस के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन ने कराया जबकि पूरे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव चंदन मिश्र ने किया। इस दौरान जेजेए के अध्यक्ष संपूर्णानंद भारती, उत्तराखंड से गिरिधर शर्मा, आनंद जोशी, एस एस नसरीन, संजय पांडेय, अमित कुमार गुप्ता, महेंद्र शर्मा, शुभेंदु बनर्जी, सुभाशीष पॉल, जेद बाजपेई, के पी एस चौहान,संजीव जायसवाल, जगदीश सलूजा, संजीव समीर, जावेद इस्लाम, आलोक सिन्हा, अनिल सिंह, नितिन मिश्रा, कृष्ण गुप्ता, अर्जुन सोनी, मोहम्मद अनवर, राजदेव, अनुज सोनी, आकाश, पंकज सिंह, संदीप केसरी, मनीष वर्णवाल, प्रेम भारती, मंटू सोनी, राम अवतार सिंह, राजेन्द्र वर्णवाल, सुनील सिंहा, सुधीर पांडेय समेत विभिन्न राज्यों से आए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी और अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *