हरिद्वार। मंगलवार देर रात रसिया बड़ के समीप दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन घायलों को 108 के माध्यम से इलाज के लिए इलाज अस्पताल भेजा, जबकि दूसरी बस में घायल यात्रियों ने अपने निजी वाहन मांगा अपने घर की ओर गए। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को एक बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी तो वही एक बारात की बस देहरादून से नांगल सोती जा रही थी।
तभी रसिया बड़ के समीप दोनों बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने बस में से घायल सवारियों को निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। एक बस में तीन लोगों को चोट पहुंची थी जबकि दूसरी बस के कुछ लोगों को हल्की-फुलकी चोट आई थी। उन लोगों ने अपने निजी वाहन मांगकर अपने घर की और रवाना हुए। वही एक बस चालक की सीट के पीछे बैठी सवारी दुर्घटना के बाद फंस गई थी, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि घायलों में अनीस पुत्र इसरार निवासी नांगल सोती, नईम और नाजिर हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
रसिया बड़ में दो बसें आपस में भिड़ी











Leave a Reply