राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं हेतु गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Spread the love

ए. गुप्ता

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं सम विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में आयोजित की गई। मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता। मुख्य परिसर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह असवाल तथा डॉ. भारत वेदालंकार निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। परिसर विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर करमजीत भाटिया ने छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई तथा तथा चुनाव में युवा मतदाताओं के महत्वपूर्ण रोल के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर विवेक कुमार, डॉ. राजकुमार, संजय कुमार, संदीप ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। छात्र निशांत तिवारी, लवीश कुमार तथा स्वाति आदि ने युवा मतदाता पर आधारित समसामयिक और संदेश परक पोस्टर बनाए। हर्ष शर्मा, चंदन कुमार यादव, गौतमी, एकता आदि ने निबंध लेखन किया l बी एस सी की छात्रा रीमा ने “जो प्रति लोभन मे ना आए, वही सच्चा मतदाता कहलाये” स्लोगन बनाया। बी ए की छात्रा गुड्डन सिंह ने ” वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” का स्लोगन दिया। विश्वविद्यालय की एन•सी•सी• यूनिट के छात्र छात्राओं ने सक्रिय रुप से भाग लिया तथा योगदान दिया। कन्या गुरुकुल में हिंदी विभाग की शिक्षिका डॉ निशा शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने चित्रकला स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी अपनी रचनात्मक प्रस्तुति दी तथा परिसर समन्वयक प्रोफेसर सुरेखा राणा के नेतृत्व में सभी छात्राओं शिक्षिकाओं तथा स्टाफ सदस्यों ने मतदाता शपथ ली अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी परिसर में डॉ. मयंक पोखरियाल के संयोजन में बीटेक पाठ्यक्रम के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में राष्ट्रीय मतदान दिवस कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल समेत संकाय के छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहें। कार्यक्रम में पोस्टर, स्लोगन, निबंध एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. प्रशांत कौशिक द्वारा मतदाता शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल, डॉ. प्रशांत कौशिक, डॉ. आशीष धमंधा, एवं अमन त्यागी ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराया। कार्यक्रम में मुर्वा राकेश , सिद्धावरम नवीन कुमार आदि ने पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *