आर. के. जोशी
नोहर। बीकानेर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ .सुमंत व्यास का नोहर प्रवास रहा। इस दौरान वे भारत माता आश्रम पहुंचे। जहां महंत योगी रामनाथ अवधूत से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं देव पूजन किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. डॉ. वी एन श्रृंगी एवं पशु अनुसंधान नोहर के प्रभारी सुरेश चंद्र कांटवा भी थे। आश्रम की ओर से अतिथियों का दुपट्टा पहना कर एवं भारत माता का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर रमेश पारीक,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, श्रवण रैगर, सुरेंद्र सीवर, दशरथ शर्मा, टीकू राम शर्मा, सुरेंद्र सुथार, विक्रम स्वामी, विकास पांडे रमेश पुष्करणा, पुरूषोतम जोशी, जॉन जोशी, दयाल पुरोहित एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।












Leave a Reply