आर.के.जोशी
श्रीडूंगरगढ़। सिंधी समाज के आराध्य इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल की आराधना को समर्पित 40 दिवसीय श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव का आयोजन आज से 25 अगस्त 2026 तक श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी कॉलोनी में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समाज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चालीसा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी और मंत्री अशोक वासवानी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ आज सुबह 6 बजे श्री झूलेलालजी के ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद सुबह 6:30 बजे कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें डांडिया कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है, जबकि पुरुषों से सफेद कुर्ता-पायजामा अथवा पेंट-शर्ट पहनकर शामिल होने का आग्रह किया गया है। सिंधी पंचायत के कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद खट्टनाणी ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से 9 बजे तक श्री झूलेलाल चालीसा का सामूहिक पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। व्यवस्थापक अशोक गुरनाणी ने कहा कि पूरे 40 दिनों तक सिंधी समाज एकजुट होकर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता करेगा तथा महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा।सिंधी समाजसेवी महिला मंडल की मिनाक्षी मोरवानी ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों की प्रस्तुतियों के साथ नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, संत कंवरराम मंडली के निखिल रिझवानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान मंडली द्वारा नियमित रूप से भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।












Leave a Reply