पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संभल पखवाड़ा 2025 का हुआ आयोजन

Spread the love

आर. के. जोशी

नोहर। ग्राम पंचायत गोगामेडी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भादरा विधायक श्री संजीव बेनीवाल, गोगामेडी ग्राम प्रशासक गोरक्ष टीला पीठाधीश्वर महंत रूपनाथ और एसडीएम नोहर पंकज गढ़वाल, शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार रामगढ़ जगदीश भूकर ,सहप्रभारी अतिरिक्त विकास अधिकारी दलबीर सिंह द्वारा लाभार्थियों को पट्टा, जॉब कार्ड, मृदा कार्ड आदि का वितरण किया गया शिविर के अंतर्गत राजस्व, पंचायत राज, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, पीएचडी विभाग ,विद्युत विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, रसद विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा शिविर में आए हुए स्थानीय व्यक्तियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस अवसर पर भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने क्षेत्र वासियों को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस जनकल्याणकारी शिविर के बारे में जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आह्वान किया और अधिकारियों को उपस्थित लोगों के कार्य तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया महंत रूपनाथ द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया गया इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दीपचंद बेनीवाल ,पूर्व सरपंच गोगामेडी मांगू सिंह, विक्रम लखोटिया, अल्पसंख्यक मोर्चे राजस्थान का कोषाध्यक्ष जमलद्दीन ,पंचायत समिति के प्रदीप ,भू अभिलेख निरीक्षक आंनद शर्मा ,कानूनगो अशोक सोनी, पटवारी मुकेश शर्मा, जेटीओ जाकिर,डॉ राजेश भाम्भू , जेईएन विद्युत तुलसी राम,वार्ड पंच सुरेश कुमार ,जगजीत सिह,रास्त्रवर्धन सिंह ,भवानी सिंह ,सफी भाटी,हनुमाम ,रामभगत सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *