आर. के. जोशी
हनुमानगढ़। लालगढ़ पुरी को मूल प्रस्ताव के अनुसार हनुमानगढ़ से चलाने व श्रीगंगानगर से मेंटेनेंस शिफ्टिंग के प्रस्ताव को रद्द करवाने कि मांग को लेकर केंद्रीय रेलमंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।
हनुमानगढ़ के एक महत्वपूर्ण संगठन सूचना का अधिकार जागृति संस्थान ने हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार शर्मा को केंद्रीय रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है जिसमें श्रीगंगानगर से मेंटेनेंस शिफ्टिंग के प्रस्ताव को रद्द करवाने और पुरी लालगढ़ को मूल प्रस्ताव के अनुसार पीलीबंगा के रास्ते हनुमानगढ़ से चलाने कि मांग को प्रमुखता से उठाया है इनके मांगो के साथ ही श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ कोटा को दैनिक चलाने, वरिष्ठ नागरिकों कि सुविधा के लिए स्टेशन पर स्वचालित सीढियां लगाने, बीकानेर गुवाहाटी 15633/34, श्रीधाम एक्सप्रेस 12191/92 का हनुमानगढ़ तक विस्तार करवाने,
दिल्ली से भटिंडा 14731/32 किसान एक्सप्रेस का हनुमानगढ़ विस्तार करवाने कि मांग रखी है।
संयोजक रमेश दरगन ने कहा है कि हनुमानगढ़ के लिए स्वीकृत गाड़ी को हनुमानगढ़ जिले से हटाकर गंगानगर किया जाना जनभावनाओं के विपरीत है आम जनता के साथ अन्याय है और जिस वाशिंग लाइन से नई गाड़ियों का संचालन किया जाना चाहिए उस पर गंगानगर कि साधारण गाड़ियों कि मेंटेनेंस शिफ्ट किया जाना गैर जरूरी व पक्षपात पूर्ण रवैया है क्योंकि नई गाड़ियां हनुमानगढ़ से भी चलाई जा सकती हैं और गंगानगर के यात्री हनुमानगढ़ आकर आगे का सफर कर सकते हैं यह उनके लिए सुविधाजनक भी रहेगा यात्रा कि दूरी में 60 किमी कि यात्रा कम ही होगी बढ़ेगी नहीं
कार्यकारी अध्यक्ष ललित चड्ढा ने वरिष्ठजनों कि परेशानी को गंभीरता से लेने कि जरूरत बताते हुए जंक्शन स्टेशन पर स्वचालित सीढियां व लिफ्ट लगाने कि मांग कि है।
ज्ञापन देने वाले सूचना का अधिकार जागृति संस्थान के प्रतिनिधि मंडल में में महासचिव राजीव मिश्रा, कपिल अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, गुड्डू, रमेश वर्मा, विशु शामिल हुए।












Leave a Reply