आर के जोशी
श्री डूंगरगढ़। सिन्धी समाज युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि सिन्धी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी द्वारा जयपुर से आयें हुए साध मुकेश का श्रीझूलेलालजी मंदिर में स्वागत किया गया। सिन्धी पंचायत मंत्री अशोकजी वासवानी ने बताया कि श्रीझूलेलालजी की 50 वीं वर्षगांठ पर श्रीझूलेलालजी मंदिर मुर्ति स्थापना पूर्ण होने के अवसर पर संत मुकेश और सिन्धी पंचायत ने तुरजमल बोधिजा, स्व.भगवानदास रिझवानी,स्व. जीवतमल लालवानी, स्व.पुरसुमल दातवाणी, स्व.मोहनलाल दातवाणी, स्व.मुरलीधर बजाज, स्व.ठाकुरमल धामेजा, स्व.नत्थूमल मोरवानी, स्व. ईश्वरी देवी, स्व.पेरुमल खट्टनाणी, स्व.देवनदास संगवानी इन सबके सहयोग से श्रीझूलेलालजी मंदिर बनवाया गया सिन्धी पंचायत और संत मुकेश के कर कमलों से इनके परिवार को सम्मानित किया गया
जयपुर निवासी तुलसीदास तिलोकानी द्वारा 17 एसी संत कंवरराम भवन में भेंट की गई सिन्धी पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया।
छोटे बच्चे सज धज कर आयें वेशभूषा श्रीझूलेलालजी मंदिर में और श्रवण कुमार गुरनाणी, महावीर प्रसाद दातवाणी,तुरजमल बोधिजा, मंत्री अशोक वासवानी ने दो शब्द भी बोलें श्रीझूलेलालजी 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर और दुर्गा प्रसाद खट्टनाणी, अशोक गुरनाणी साथ ही सिन्धी समाज इस पल का साक्षी बना। सिन्धी समाज युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी के कार्य को भी सराहा गया।
वही संत का सत्संग, श्रीझूलेलालजी भजन संध्या, चालिसा,माला, आरती,पल्लव, भोग के बाद भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।












Leave a Reply