विशालकाय मगरमच्छ घर में देख परिजनों में मचा हड़कंप, टीम ने उसको रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

Spread the love

एस. गुप्ता

हरिद्वार। लक्सर रेंज के गिद्दावाली गांव में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय मगरमच्छ गांव में एक ग्रामीण के घर में घुस गया। घर में मगरमच्छ को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने बड़ी मशक्कत के बाद उस विशालकाय मगरमच्छ को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। गांव में मगरमच्छ के घर में घुस जाने की जानकारी मिलते ही रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर वन विभाग की क्विक रेस्पॉन्स टीम देर रात दो बजे गांव में पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। किन्तु मगरमच्छ इतना विशालकाय था कि उसे काबू पाने में टीम के पसीने छूट गए। बाद में गांव के लोगों की मदद से टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी की और सुरक्षित तरीके से जाल बिछाकर उस विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसको सुरक्षित नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *