रमेश राम
लोहाघाट/ चम्पावत/ टनकपुर। भाई– बहन के रिश्ते को प्रांगण करने वाले रक्षाबंधन पर्व की तैयारिया शुरू हो गईं हैं। भाइयों की कलाई पर सजने वाली राखियो से बाजार सज गए हैं। दुकानदारों ने अपनी –अपनी दुकानें बाजार में लगाकर दुकानों को सजा लिया है। सजी दुकानों में भाई की कलाई पर बांधने के लिए राखी खरीदने के लिए बहिनें भी पहुंच गई है। शहर– से– लेकर गाँव तक की बाजार में राखी के लिए दुकानें सजकर लग गई हैं। बाजार में नई डिजाइनर राखियां बहनों को लुभा रही हैं। बहनों ने राखियो की खरीदारी का सिलसिला शुरू कर दिया है। बाजारों में बहनों को भाईयो की कलाईयों पर बांधने के लिए कई आकर्षक डिजाइन की राखियां मिल रही हैं। इसमें नग –सी– जड़ी राखियां अधिक पसंद की जा रही हैं बहनों के लिए जुड़ा राखियां भी बाजार में खूब बिक रही हैं। रक्षाबंधन के लिए नए पैटर्न की राखियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों के लिए भी रक्षाबंधन पर स्पेशल राखियां हैं कई राखियां ब्रेसलेट स्टाइल में हैं, तो कई राखियां खिलौने के रूप में हैं। वहीं बच्चों के लिए कई मनोरंजक राखियां भी हैं।
इनमें डोरेमॉन, छोटाभीम, कृष्णा समेत अन्य कार्टून कैरेक्टर की राखियां के अलावा खिलौना राखियां भी बाजार में बिक रही हैं। रक्षाबंधन पर जहां पारंपरिक राखियो की मांग रहती हैं इनके अलावा महिलाएं नई वरायटी की राखियो की फरमाइश भी करती है दुकानदारों ने हर प्रकार की वैरायटी की राखियां बिक्री के लिए मंगवाई हैं जो बाजार में लगी और सजी हुई हैं।












Leave a Reply