अमित गुप्ता
देहरादून। बीएसपीएस उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय में आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर छत्तीसगढ़ के दिवंगत पत्रकार स्व. नितिन चौबे को प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिधर शर्मा ने स्व. चौबे के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चौबे ने संघ में राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पदों पर दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के सम्मान को अपने शब्दों और संघर्ष से रोशन करने वाले साथी नितिन चौबे को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हम उन्हें स्मरण करते हैं। गिरिधर शर्मा ने उनके साथ वर्षों किए गए काम का स्मरण करते हुए कहा कि चौबे वास्तविक रूप से पत्रकारों के लिए हृदय से समर्पित थे। उनका पत्रकारों और यूनियन में किया गया कार्य अतुलनीय था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि नितिन चौबे चले गए, पर उनकी स्मृतियाँ अमर हैं। प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष एसपी दुबे, देहरादून जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सत्यनारायण गायत्री, संदीप गौड़ आदि ने भी चौबे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भावपूर्ण पुष्पांजलि दी।











Leave a Reply