गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से हुई अभियान की शुरुआत, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया पौधरोपण
अमित कुमार
हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ हरिद्वार ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विकास दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान रहे, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम की व्यवस्थाएं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के IQAC विभाग के निदेशक डॉ. पंकज मदान की देखरेख में की गईं। भाजपा प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. संदीप गौर ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा प्रकोष्ठ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज और पर्यावरण के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विकास दीक्षित ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ भविष्य में भी समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. संदीप गौर ने कहा कि हरिद्वार चिकित्सा प्रकोष्ठ ने अभियान की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की ओर से आयोजित किए जाने वाले सभी सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रमों में पूरा सहयोग दिया जाएगा। IQAC निदेशक डॉ. पंकज मदान ने भी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. गौरव मनोचा एवं डॉ. प्रणव यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, पार्षद नागेंद्र राणा, IQAC से डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. चिरंजीव बनर्जी, डॉ. मिथिलेश पांडे, डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. कपिल पांडे, डॉ. नवनीत, डॉ. संदीप, अमित, अरविंद, ललित नेगी, प्रवीण और हर्ष सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Leave a Reply