टनकपुर में 16 से 20 नवंबर तक वायुसेना की भर्ती जागरूकता मुहिम, स्कूल-कॉलेजों का दौरा करेंगी टीमें

Spread the love

अग्निवीर बनने के इच्छुक युवाओं को बताए जाएंगे करियर के अवसर, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सहयोग के निर्देश

रमेश राम

चम्पावत। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनकर देशसेवा करने का सपना देख रहे टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वायुसैनिक चयन केंद्र, नई दिल्ली की टीमें 16 से 20 नवंबर तक टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों का दौरा कर युवाओं को अग्निपथ भर्ती योजना की जानकारी देंगी।प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने बताया कि वायुसैनिक चयन केंद्र, नई दिल्ली के निर्देशानुसार यह विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान चयन केंद्र के कर्मचारी शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने की प्रक्रिया, करियर की संभावनाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी देंगे।    🌸 हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं 🌸

समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, दीपावली एवं धनतेरस तथा भाई-बहन के पावन पर्व भैया दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से कामना है कि पर्वों का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे। उत्तराखंड निरंतर विकास, उन्नति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।

शुभेच्छु

अधिशासी अभियंता एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी

ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड चम्पावत 

🌸 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌸

समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, दीपावली एवं धनतेरस तथा भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक भैया दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

दीपों का यह पावन उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। देवभूमि उत्तराखंड विकास, प्रगति और नई उपलब्धियों के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है।

शुभेच्छु

अधिशासी अभियंता एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी

सिंचाई खण्ड, लोहाघाट (चम्पावत) 

🪔 हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। दीपावली का प्रकाश हर घर-आंगन को रोशन करे और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशियों का उजियारा फैलाए। उत्तराखंड निरंतर विकास और उन्नति की नई ऊंचाइयों को छुए तथा प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली बनी रहे।

शुभकामनाओं सहित

अधिशासी अभियंता एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी

विद्युत वितरण खण्ड, चम्पावत   

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना में रोजगार एवं करियर के अवसरों से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य के लिए सही दिशा में तैयारी करने के लिए प्रेरित करना है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को अभियान के दौरान वायुसैनिक चयन केंद्र की टीमों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवा लाभान्वित होंगे तथा भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देशसेवा के लिए प्रेरित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *