भाजपा नेता मनोज कुमार ने किया उद्घाटन, मछुआरों का जाल, खोचड़ी और मछली के साथ दिखी स्थानीय संस्कृति की अनूठी झलक
पी. के. गुप्ता
मानपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मानपुर के मल्लाह टोली स्थित फल्गु नदी छठ घाट पर भगवान भास्कर की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को वार्ड संख्या 51 के पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज कुमार ने फीता काटकर प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने छठ घाट का भी शुभारंभ किया।इस मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व में स्वच्छता, पवित्रता और आपसी भाईचारे का विशेष महत्व है। मल्लाह टोली छठ घाट पर स्थानीय समाज की परंपराओं और संस्कृति को ध्यान में रखकर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित करना सराहनीय पहल है।
🌸 हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं 🌸
समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, दीपावली एवं धनतेरस तथा भाई-बहन के पावन पर्व भैया दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि पर्वों का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे। उत्तराखंड निरंतर विकास, उन्नति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।
शुभेच्छु
अधिशासी अभियंता एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी
ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड चम्पावत
🌸 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌸
समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, दीपावली एवं धनतेरस तथा भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक भैया दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपों का यह पावन उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। देवभूमि उत्तराखंड विकास, प्रगति और नई उपलब्धियों के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है।
शुभेच्छु
अधिशासी अभियंता एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी
सिंचाई खण्ड, लोहाघाट (चम्पावत)
🪔 हार्दिक शुभकामनाएं 🪔
समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। दीपावली का प्रकाश हर घर-आंगन को रोशन करे और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशियों का उजियारा फैलाए। उत्तराखंड निरंतर विकास और उन्नति की नई ऊंचाइयों को छुए तथा प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली बनी रहे।
शुभकामनाओं सहित
अधिशासी अभियंता एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी
विद्युत वितरण खण्ड, चम्पावत
उन्होंने बताया कि इस वर्ष घाट पर स्प्रिंग से संचालित भगवान भास्कर की विशेष प्रतिमा स्थापित की गई है। इसकी खासियत यह है कि भगवान सूर्य के साथ मछुआरा समाज के पारंपरिक जाल, खोचड़ी और मछली को भी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। पूरी झांकी मछुआरा समाज की जीविका, परंपरा और स्थानीय परिवेश की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। छठ घाट को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिमा के उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग भगवान भास्कर की प्रतिमा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। स्थानीय संस्कृति और धार्मिक आस्था के संगम ने इस छठ घाट को विशेष आकर्षण का केंद्र बना दिया है।












Leave a Reply