चम्पावत में राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ गड्ढा मुक्त, सुरक्षित यातायात को मिली नई गति

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी के विजन को साकार करने के लिए एनएच ने शुरू किया विशेष मरम्मत अभियान

रमेश राम 

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षित, सुगम और बाधारहित यातायात के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में चम्पावत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष मरम्मत अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड द्वारा आबादी क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों को भरने (पॉटहोल रिपेयर) का कार्य तेजी से किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के तहत चम्पावत के आबादी वाले हिस्सों में सड़क मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात को सुचारु बनाए रखना तथा स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों के अनुसार सड़क सुधार कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा रहा है, जिससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिल सके और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सहज हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *