आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों की विद्यालयी फीस जमा कराई
अमित कुमार
हरिद्वार। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान विद्यार्थियों की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रखने के उद्देश्य से सुप्रयास कल्याण समिति द्वारा शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए चयनित विद्यार्थियों की विद्यालयी शिक्षा शुल्क राशि संबंधित विद्यालयों में जमा कराई गई। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद 18 अगस्त 2026 से समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर फीस जमा कराई। समिति के कोषाध्यक्ष कौशल किशोर मित्तल, सचिव रमेश रतूड़ी एवं श्रीमती बिंदु (विनीता बलूनी), चंद्रमोहन कौशिक, हर्षित रतूड़ी तथा महामंत्री डॉ. सत्यनारायण शर्मा के सहयोग से यह कार्य संपन्न कराया गया।
समिति द्वारा निम्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की फीस जमा कराई गई—
– शिवा नेशनल इंटर कॉलेज, हरिपुर कलां — ₹72,100
– ए.एन.डी. पब्लिक स्कूल, हरिपुर कलां — ₹30,840
– श्री चेतन ज्योति जूनियर हाई स्कूल, भूपतवाला — ₹27,200
– भागीरथी विद्यालय, हरिपुर कलां — ₹24,130
– सरस्वती विद्या मंदिर, मायापुर — ₹13,968
– ऋषि इंटर कॉलेज, खड़खड़ी — ₹12,600
– श्री तुलाराम गोपालदास मित्तल शिशु मंदिर, मायापुर — ₹11,040
– सीता देवी मेमोरियल (दून स्कूल), भूपतवाला — ₹7,500
– पार्थ सारथी स्कूल, कृष्णा गली, खड़खड़ी — ₹6,740
– गायत्री विद्यापीठ, हरिपुर कलां — ₹6,250
– ऋषि लोटस एकेडमी, खड़खड़ी — ₹5,040
– पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, हरिद्वार — ₹3,500
इन विद्यालयों में जमा कराई गई कुल राशि ₹2,20,908 है।
समिति के महामंत्री डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो, यही समिति का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग देने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है।












Leave a Reply