श्री रामदेव सेवा समिति नोहर द्वारा होगा विशाल भंडारा का आयोजन

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

नोहर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाद्र पद महीना में रामदेवरा (जैसलमेर) में आयोजित होने वाले कृष्णा अवतार श्री रामदेव बाबा के मेले में जाने वाले पैदल श्रद्धांलुओं के लिए श्री रामदेव सेवा समिति नोहर द्वारा 17 वां विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संस्था के व्यवस्थापक कैलाश जोशी ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष महाजन (बीकानेर) में पेट्रोल पम्प के पास किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 17 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक किया जायेगा। यह भंडारा बहुत ही सुनियोजित एवं व्यवस्थित तरीके से लगाया जाता है।
इस भंडारा में सभी पैदल यात्रियों को निशुल्क रहने, नहाने, चाय – नाश्ता, भोजन, दवाई आदि की पूरी व्यवस्ता रहती है जो कि पैदल श्रद्धांलु जनों के लिए काफ़ी राहत प्रदान करने वाली होती है।  इसी सन्दर्भ में आज स्थानीय सेन मन्दिर, टैगोर चौक पर कृष्णा अवतार बाबा रामदेव की पूजा अर्चना एवं जोत पंडित नन्द किशोर जोशी द्वारा की गई तथा आसपास के क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने के लिए 4 गाड़ियों को महंत अजय नाथ एवं वरिष्ठ सदस्य पुरषोतम कौशिक के द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया और साथ ही महंत रामनाथ अवधुत मुख्य अथिति के द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में महंत रामनाथ अवधुत , महंत अजय नाथ, जगदीश जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित, राजकुमार जोशी, पुरषोत्तम कौशिक, संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र लखेरा, उपाध्यक्ष मदन चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज व्यास, मंत्री राजकुमार, व्यवस्थापक कैलाश जोशी, सोशल मिडिया के मनोज जोशी सदस्य दया शंकर सोनी, नरेश जारवानी, सुशील स्वामी, सीताराम बनिया, राजेन्द्र खाती, गोपीराम, रमेश स्वामी, दिलीप सोनी, अनुज, दीपक, अमन आदि मुख्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *