राजस्थान में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

Spread the love

28 जुलाई 2025 राजस्थान मौसम अपडे

आर. के. जोशी

राजस्थान। दक्षिणी राजस्थान उदयपुर संभाग, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर, भिंडर आदि भारी से अति भारी बारिश की संभावना। गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है, खासकर उदयपुर संभाग में बारिश होगी! पूर्वी राजस्थान कोटा, बारां, झालावाड़, भरतपुर, करौली भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट। कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। बारां, झालावाड़, करौली, और भरतपुर में रेड अलर्ट, जबकि अलवर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, और सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट। मध्य राजस्थान अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना। अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, और टोंक में येलो अलर्ट जारी, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान जोधपुर, बीकानेर, जालौर, सिरोही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, कुछ स्थानों जैसे जोधपुर, जालौर, और सिरोही में भारी बारिश हो सकती है। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ में भी येलो अलर्ट के तहत बारिश की संभावना। कुछ क्षेत्रों जैसे शिव, फलोदी बाड़मेर, और धोरीमन्ना में बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम का पूर्वानुमान 29-30 जुलाई जयपुर, भरतपुर, कोटा, और अजमेर संभाग में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। 31 जुलाई – 3 अगस्त: बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, और नागौर जैसे उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 5-10 अगस्त: दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश की संभावना। बंगाल की खाड़ी में कोई नया मौसमी तंत्र बनने की संभावना फिलहाल नहीं है, जिसके कारण बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *