श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पतराय ने वात्सल्य वाटिका का किया दौरा

Spread the love

अमित कुमार

हरिद्वार। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र एवं वात्सल्य वाटिका के महामंत्री चम्पतराय ने आज बहादराबाद स्थित वात्सल्य वाटिका का दौरा किया। उन्होंने इस अवसर पर वात्सल्य वाटिका के नवनिर्मित कम्प्यूटर कक्ष तथा डिजिटल कक्ष, एवं क्रीड़ा कक्ष आदि विशेष स्थानों को लेकर जानकारी हासिल की,और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रबंधक  प्रदीप कुमार मिश्र, सचिव अरुण, अधीक्षक सुरेंद्र, कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा, रवि जोश एवं समस्त वात्सल्य वाटिका का स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *