मनसा देवी हादसे में मृतकों की संख्या नौ हुई

Spread the love

मनसा देवी हादसे में मृतकों की संख्या नौ हुई

ए गुप्ता

ऋषिकेश। मंशा देवी मंदिर मार्ग पर तीन दिन पूर्व हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या नौ हो गयी है। आज ऋषिकेश एम्स में एक और महिला ने दम तोड़ दिया। विदित हो कि रविवार की सुबह मनसा देवी मार्ग पर हुई भगदड़ में 8 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी थी और 45 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आज एक और महिला ने उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया, जिससे मृतको की संख्या का आंकड़ा नौ हो गया है। मृतका का नाम फूलमती निवासी बाराबंकी उम्र 55 वर्ष  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *