जिला विधिक सेवा प्रधिकरण ने विश्व मानव तस्करी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता बाल सुरक्षा यात्रा का किया आयोजन

Spread the love

केपीएस चौहान

हरिद्वार। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण की ओर से विश्व मानव तस्करी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता बाल सुरक्षा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त एवं पुलिस उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। यह यात्रा नवोदय चौक से प्रारंभ होकर ग्राम आन्नेकी तक किया गया। इस अवसर पर जिला जज एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने कहा कि वर्तमान में मानव तस्करी का अपराध लगातार बढ़ रहा है जिसे रोकने के लिए एवं जागरूकता लाने के लिए बाल सुरक्षा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मानव की तस्करी उसके अंगों की बिक्री के लिए हो या यह अपराध मानव को तस्करी कर उससे बन्धुवा मजदूरी, बच्चो से भीख मंगवाने जैसे जघन्य अपराध जैसा हो, मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए सशक्त कानून के साथ-साथ समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है। इसी उददेश्य की पूर्ति हेतु इस बाल सुरक्षा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस बाल सुरक्षा यात्रा में प्रभारी एन्टी हयुमन ट्रेफिकिंग ईकाई , लोकल पुलिस , मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप श्रम आयुक्त , ऑक्स फोर्ड स्कूल, रोशनाबाद, पुलिस मॉडर्न स्कूल, रोशनाबाद, सैन्ट थॉमस, रोशनाबाद, आदि विद्यालयों का सहयोग लिया गया यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र/छात्राओं ने मानव तस्करी के विरूद्ध जागरूकता सन्देश देने के लिए नुक्कड नाटक की प्रस्तुति की गई। बाल सुरक्षा यात्रा के अन्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलन्टियर्स एवं विधि प्रशिक्षु की ओर से बाल तस्करी/बचपन बचाओं की जागरूकता हेतु नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया। जिला चिकित्साधिकारी ने किसी आपात स्थिति से निपटने हेतु चिकित्सासो की सम्पूर्ण टीम मय एम्बूलेन्स सम्पूर्ण यात्रा के अन्त तक साथ रही। बाल सुरक्षा यात्रा के अन्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (एस०डी०) श्रीमती सिमरनजीत कौर ने बाल सुरक्षा यात्रा में उपस्थित सभी अधिकारीगण, शिक्षकगण व छात्र/छात्राओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राधिकरण समाज के असहाय, गरीब वंचित, शोषित वर्ग को न्याय दिलाने हेतु लगातार प्रयासरत है इसी क्रम में समाज को अपराधो के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम कर जागरूक करने का प्रयास भी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *