भेल कारखाने में मजदूर की 100 फुट की उंचाई से गिर कर दर्दनाक मौत

Spread the love

प्राइवेट कंपनी की लापरवाही का नतीजा है मजदूर की मौत,
प्राइवेट कंपनी ने मजदूर को हेलमेट व सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध नहीं कराई
इंदौर की कंपनी को 38 करोड़ में भेल कारखाने के ब्लॉक की छत बदलने का ठेका दिया गया

डॉ हिमांशु द्विवेदी

हरिद्वार। भेल कारखाने के ब्लॉक 1 में एक प्राइवेट कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट लेबर की 100 फीट की ऊंचाई पर कार्य करते हुए गिरकर दर्दनाक मौत मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ कि शाम 6:00 बजे लगभग कारखाने के ब्लॉक नंबर 1 में ब्लॉक की छत की चादरें बदलने का कार्य प्रगति पर था। एक संविदा कर्मी जो की बिना हेलमेट और बिना सेफ्टी बेल्ट पहने कार्य कर रहा था, जो कि ऊपर से गिर गया। जिसको भेल के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूत्र बताते हैं कि भेल में ब्लॉक की छत बदलने का कार्य 38 करोड़ में इंदौर की एक कंपनी को ठेका दिया गया है उसी के तहत ब्लॉक एक में कार्य चल रहा था। कंपनी ने मजदूर को बेल्ट , हेलमेट उपलब्ध नहीं कराया था और वह बिना बेल्ट और हेलमेट के 100 फीट ऊंची छत पर चढ़कर उसकी चादर बदलने पहुंच गया, जहां से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आकर फर्श पर गिरा। और उसकी मौत हो गई। मजदूर का नाम अश्वनी कुमार बताया गया जो कि सहारनपुर का निवासी है मृतक के शव को देर रात जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रानीपुर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *