तिरुपति हिसार वाया अजमेर को सादुलपुर हनुमानगढ़ रेलखंड पर चलाने कि मांग, रेल संघर्ष समिति ऐलनाबाद ने महाप्रबंधक के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आर. के. जोशी

ऐलनाबाद। ऐलनाबाद की रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर तिरुपति से हिसार वाया रतलाम अजमेर रिंगस सीकर सादुलपुर चलने वाली साप्ताहिक गाड़ी संख्या 07717/07718 को सादुलपुर से मार्ग परिवर्तन कर भादरा गोगामेड़ी नोहर ऐलनाबाद रेल रूट से हनुमानगढ़ जंक्शन तक चलवाने कि मांग कि है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण और पिछले 10 सालों से लंबित मांगों को भी शामिल किया गया है जिसमें – जोधपुर से हनुमानगढ़ नई गाड़ी का संचालन वाया डेगाना रतनगढ़ चूरू सादुलपुर गोगामेड़ी ऐलनाबाद होते हुए हनुमानगढ़ जं. तक। – उदयपुर से हनुमानगढ़ वाया अजमेर किशनगढ़ फुलेरा रिंगस सीकर चूरू सादुलपुर गोगामेड़ी ऐलनाबाद होते हुए हनुमानगढ़ जं. तक।- जबलपुर निजामुद्दीन श्रीधाम सुपरफास्ट 12191/92 का हनुमानगढ़ तक विस्तार व दिल्ली के लिए इंटरसिटी गाड़ी पिछले 5 साल से टर्मिनल सुविधाओं के अभाव में लंबित है लेकिन अब हनुमानगढ़ में टर्मिनल सुविधाओं का निर्माण पूर्ण चुका है इसलिए इस गाड़ी का विस्तार जल्द से जल्द हनुमानगढ़ तक किया जाए। – मीटर गेज के समय सुबह 09:45 बजे सूरतगढ़/हनुमानगढ़ से रेवाड़ी जाने वाली गाड़ी को बहाल किया जाए
अथवा फिरोजपुर हनुमानगढ़ इंटरसिटी गाड़ी संख्या 14601/14602 का विस्तार ऐलनाबाद सादुलपुर लोहारू रेल रूट से रेवाड़ी/अलवर तक किया जाए।
समिति पदाधिकारियों ने एक स्वर में उक्त सभी महत्वपूर्ण मांगों को पटरी पर लाने कि मांग की है।*रेल संघर्ष समिति ऐलनाबाद के प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि हिसार और भिवानी रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त वाशिंग लाइनों के निर्माण और विस्तार के चलते हिसार से विभिन्न नियमित और स्पेशल गाड़ियों को रद्द किया जाना है जिनमें से हिसार से तिरुपति वाया रतलाम अजमेर आने वाली गाड़ी संख्या 07717/18 स्पेशल भी है।*
*हमारी रेल विभाग से अपील है कि तिरुपति हिसार स्पेशल को रद्द किए जाने के स्थान पर सादुलपुर जं से मार्ग परिवर्तन करते हुए भादरा गोगामेड़ी नोहर ऐलनाबाद रेल रूट से हनुमानगढ़ जंक्शन तक चलाया जाए।*
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में समिति संरक्षक मोहन सिंह रखरा, संयोजक एमपी तंवर, उपाध्यक्ष पवन जाजू, राजेश कनवाडीया, कोषाध्यक्ष यशपाल मदान, सचिव नवीन शर्मा, प्रवक्ता संदीप घोड़ेला, मीडिया प्रभारी संदीप तलवाड़ा, संगठन मंत्री संदीप मेहता एवं अन्य सदस्य शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *