रिंकू रखरा
नोहर। आज नोहर रोड स्थित जनता कन्या पीजी महाविद्यालय में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली एन एस एस प्रभारी सहायक प्रोफेसर ज्योति सुथार के कुशल नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और आजादी के महत्व का सन्देश दिया। जनता वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल व प्रबन्धक सुरेंदर शर्मा ने रैली को हरी झण्डी दिखाते हुए महाविद्यालय परिसर से रवाना किया। छात्राओं को सम्बोधित करते निदेशक मेजर सुबे सिंह शर्मा ने यह अभियान हमें महान स्वतंत्रता सेनानियो के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ अविनाश कम्बोज ने अपने सन्देश में कहा की अपने देश के प्रति प्रेम, सम्मान और उत्तरदायित्व को निभाना आपका कर्तव्य है तभी सच्चे अर्थो में हम स्वतंत्रता के महत्व को हम समझ सकेंगे। छात्राओं ने “जय हिन्द”, “वंदेमातरम्”, “भारत माता की जय” जेसे देशभक्ति के नारों के साथ पुरे ऐलनाबाद में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक सन्देश फैसला।
यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर अनाज मंडी, पंचमुखी चौक, देवीलाल चौक से होते हुए वापस कॉलेज पंहुची पुरे मार्ग में स्थानीय निवासियों ने भी छात्राओं का नारों के साथ होंसला बढ़ाया। इस तिरंगा यात्रा से पुरे शहर में देशभक्ति का माहौल बन गया। इस आयोजन ने छात्राओं और स्टाफ सदस्यों के बीच राष्ट्रीय भावना, एकता को बढ़ावा दिया। सम्पूर्ण महाविद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया की यह अभियान युवा पीढ़ी में देशभक्ति की लो को प्रज्ज्वलित करने में सफल रहेगा।












Leave a Reply