आर. के. जोशी
बीकानेर। धीरज नगर विहार मुरलीधर व्यास नगर स्थित मां सरस्वती वेदाश्रम में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भैरव गिरी मठ रानी बाजार आश्रम के अधिष्ठाता संत इंदरानंद महाराज पधारे। उन्होंने पेड़ की मेहता को बताते हुए कहा कि एक पेड़ हजारों लोगों को आक्सीजन प्रदान करता है और उनके चेहरे पर एक नहीं खुशी भी लाता है आज भारत के सभी नागरिकों को चाहिए कि वह एक पेड़ अवश्य लगाऐ। वेदाश्रम सदस्य मनीष कुमार बोहरा ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक सहयोगी भाई सुशील कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आश्रम में पेड़ लगाए गए। आश्रम सहयोगी मनीष बोहरा – हरि गोपाल बोहरा द्वारा गायों को खिलाने के लिए हरा चारा और गुड़ का वितरण किया गया। तदोपरांत प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर राकेश बिस्सा, पंडित मुरलीधर पुरोहित, मनन किराडू, पंडित उमेश किराडू, पंडित संतोष व्यास पंडित गोविंद पंडित लोकेश पंडित यशवन्त व्यास, निर्दोष व्यास, आसाराम किराडू, शिवम् जोशी, पंडित सुरेश किराडू, पंडित लालू किराडू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बीकानेर धीरज नगर विहार स्थित मां सरस्वती वेदाश्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम












Leave a Reply