भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं मानव अधिकार संरक्षण केंद्र ने मनाया हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह

Spread the love

विशाल

देहरादून। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ और उत्तराखंड मानव अधिकार संरक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकारों और मानव अधिकार कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की शरूवात दिनेश चनियाल के स्वागत गीत से हुईं। गायिका दुर्गा सागर और उनकी टीम ने हिंदी और गढ़वाली गीतों से कार्यक्रम में शमां बांध दिया। गायक प्रदीप के मीठे शुरों और सुरेंद्र कोहली के संगीत ने दर्शकों को होली की मस्ती का एहसास कराया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हमारी पहचान रंग संस्था द्वारा कुमाऊँनी खड़ी होली की प्रस्तुति थी। बबीता शाह लोहानी के नेतृत्व में कुमाऊंनी होल्यारो ने उत्तराखंड की संस्कृति को इतना सजीव कर दिया कि उपस्थित गणमान्य जन झूमने लगें। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा, गिरिधर शर्मा, और प्रेम पंचोली, पुलिस अधिकारी सुरेश स्नेही, एडवोकेट गुरविंदर सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुँवर राज अस्थाना ने किया। कार्यक्रम का समापन कलाकारों के सम्मान एवं भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के केलेंडर के विमोचन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति डॉ राजेश टंडन, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन, सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख मुख्य वन संरक्षक जयराज, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी और प्रमुख समाजसेविका डॉ. रमा गोयल व अंतर्मन संस्था की डायरेक्टर सुषमा बच्चेती, रमानी सोशल संस्था की अध्यक्षा श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल, देवभूमि टैक्स बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के अलावा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री ने सभी का आभार जताया होली की शुभकामनायें दी। उत्तराखंड मानव अधिकार संरक्षण केंद्र के पदाधिकारी व भारती पत्रकार संघ के राजीव थपलियाल, कुंवर राज अस्थाना, राजीव वर्मा, पीयूष अग्रवाल, पुष्कर सिंह नेगी, विजय पाल रावत, नवल खाली, एसपी दुबे, आशीष डोभाल, रमेश नौटियाल, प्रेम पंचोली सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *