नैनीताल शहर में जले 51 हजार दीपक, पूरे जिले में 2.51 लाख दीयों से रोशन हुआ जनपद
अमित कुमार
नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नैनीताल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने उत्सव का रूप ले लिया। सरोवर नगरी में 51 हजार दीपकों की रोशनी से नैनीताल जगमगा उठा। नैनी झील के चारों ओर जलते दीपकों का मनमोहक दृश्य देखते ही बन रहा था।
जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नैनीताल में आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। नैनी झील के किनारे जलाए गए हजारों दीपकों ने सरोवर नगरी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। दीपों की रोशनी से पूरा शहर रोशन हुआ और वातावरण उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम के तहत पूरे नैनीताल जनपद में 2 लाख 51 हजार ‘आशीर्वाद के दीपक’ जलाए गए। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भागीदारी की।
लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम में एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला पर्यटन अधिकारी कृति लाल टम्टा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग समेत मयंक पंत, गौरव हरपाल, रितुल कुमार, विक्रम राठौर, आशीष बजाज, हरीश राणा आदि मौजूद रहे।












Leave a Reply