🔴 आयोजक इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों ने तैयारी का लिया जायज़ा।
ए. गुप्ता
रामगढ़/पतरातू : भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS) की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन(JJA) के तत्वावधान में पतरातू स्थित अलेक्सा रिसोर्ट में आयोजित होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यशाला की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए रामगढ़ जिला अध्यक्ष खालिद अनवर एवं रांची जिला अध्यक्ष पंकज सिंह को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला पत्रकारों के हित, उनके अधिकारों एवं समसामयिक चुनौतियों पर सार्थक चर्चा का मंच बनेगी, इसलिए आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ प्रतिभागियों के बैठने, संवाद एवं विचार-विमर्श के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों के स्वागत से लेकर भोजन एवं तकनीकी प्रबंधन तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देश भर के 22 राज्यों एवं पड़ोसी देश नेपाल से पतरातु पहुंचने वाले पत्रकारों के लिए पतरातु झील में नौका विहार में भी नाव की व्यवस्था की जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यशाला में देश एवं विदेश से कई पत्रकार शामिल होंगे साथ ही झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक बल्कि संगठनात्मक मजबूती का भी महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।












Leave a Reply