आर. के. जोशी
नोहर। मोहिनी एकादशी को गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा हेतु नोहर तहसील से सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त एवं गौशालाओं के पदाधिकारी पचीसिया संस्कृत पाठशाला में एकत्र हुए जहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतमाता आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत ने बताया कि आज सम्पूर्ण देश में उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया है। श्री योगी ने कहा कि केंद्र सरकार गाय को राष्ट्र माता घोषित करें एवं देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगे एवं भारत सरकार में गौ सेवा मंत्रालय बनाया जावे।
इस अवसर पर महंत गोपाल नाथ गोरखाना ने बताया कि संपूर्ण देश में गौ शालाओं को अनुदान मिलना चाहिए एवं गौ रक्षा पर केंद्रीय कानून बनाना चाहिए। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं संपूर्ण देश में गौहत्या बंदी कानून लागू होना चाहिए। सभा के बाद सभी साधु संतों के मार्गदर्शन में यात्रा का शुभारंभ किया गया जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां कार्यवाहक उप खंड अधिकारी निधि उड़ सरिया को ज्ञापन एवं हस्ताक्षर पत्रक प्रदान किए।
इस अवसर पर बाबा अमरनाथ डेरे के महंत पंचम नाथ, भारतमाता आश्रम के महंत राम नाथ अवधूत, महंत गोपालनाथ गोरखाना, महंत बुधनाथ,योगी श्याम नाथ गोगामेडी, योगी नंदी नाथ योगी द्वारकानाथ, योगी विजय नाथ, सुरेश पांडिया, बंशी लाल व्यास रमेश बडसीवाल, महिपाल सैनी, राजू सरावगी, दलीप सोनी, सतवीर सहारण, महावीर व्यास, हनुमान प्रसाद व्यास, उर्मिला बिजारणियां, किशन पांडिया, ओम सुथार, राधे श्याम शर्मा, शिव भगवान पांडिया, श्याम सुंदर स्वामी, अभिषेक पारीक, श्रवण सुथार, मदन जोशी, सुनील बायवाला, अनिल पारीक, बेगराज पारीक ,सरपंच प्रताप सहारण, रमेश शर्मा, मदन स्वामी, छिंद्रपाल सुथार रविन्द्र ख्यालिया, सुभाष ख्यालिया, रामकिशन जोशी एवं बड़ी संख्या में सभी मत पंथ संप्रदाय के साधु संत, धर्म अनुरागी सज्जन, गौभक्त, गौशाला समिति के पदाधिकारी एवं सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा का नोहर के मुख्य मार्गों पर जगह जगह स्वागत किया गया। गौभक्तों द्वारा पूरी यात्रा के समय गौ माता राष्ट्र माता, गौ रक्षा- राष्ट्र रक्षा एवं अन्य उदघोष लगा कर आमजन को जागरूक कर रहे थे।












Leave a Reply