वरिष्ठ पत्रकार आर.के.जोशी के घर नाती के जन्म पर हर्षोल्लास, परिवार में खुशी की लहर

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

नोहर। सृष्टि चक्र के राजस्थान प्रदेश प्रभारी, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजस्थान प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं राष्ट्रीय दर्पण के MD आर. के. जोशी के परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बना हुआ है। आर.के.जोशी की पुत्री नमिता एवं दामाद कैलाश कुमार रंगा को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। इस शुभ समाचार के मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। परिवारजनों ने बताया कि माँ और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं। नन्हे बालक के जन्म से घर में उल्लास एवं उत्सव जैसा वातावरण बन गया है। परिजनों द्वारा मिठाइयाँ वितरित कर खुशी का इजहार किया गया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। पत्रकारिता, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक लोगों ने आर.के.जोशी को फोन, संदेश एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयाँ प्रेषित कीं। शुभचिंतकों ने नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए परिवार को इस सुखद अवसर पर शुभाशीष प्रदान किए। आर. के. जोशी लंबे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके परिवार में आई इस खुशी को लेकर परिचितों एवं समाज के लोगों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा एवं सभी के आशीर्वाद से परिवार को यह सुखद सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *