अग्निवीर भर्ती परीक्षा 1 जून से 15 जून तक, दक्षिण बिहार के 38 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Spread the love

पी.के.गुप्ता

गयाजी। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, गयाजी द्वारा अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक संचालित की गई थी।भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण बिहार के 11 जिलों — कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय एवं जमुई — से कुल 38,040 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) का आयोजन 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।भर्ती कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।अभ्यर्थियों को वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा।निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी निर्देशों का पालन करें।यह जानकारी भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, गयाजी द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *