सृष्टि चक्र के राजस्थान प्रभारी एवं राष्ट्रीय दर्पण के मुख्य एंकर आर.के.जोशी का हुआ अभिनन्दन

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

नोहर। सृष्टि चक्र समाचार पत्र के राजस्थान प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय दर्पण के मुख्य एंकर आर.के.जोशी का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी भामाशाह सुरेश पांडिया एवं रामनवयुवक विजय नाट्य परिषद के नारायण छिम्पा ने उन्हें दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित की।सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आर.के.जोशी लंबे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके द्वारा जनहित एवं समाजोपयोगी समाचारों के माध्यम से आमजन में जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। भामाशाह सुरेश पांडिया एवं नारायण छिम्पा ने आशा व्यक्त की कि जोशी भविष्य में भी अपने सटीक, निष्पक्ष एवं जन उपयोगी समाचारों के माध्यम से समाज में जनजागृति का कार्य इसी प्रकार करते रहेंगे तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी आर.के.जोशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *