नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, राज्य में शोक की लहर

Spread the love

अमित कुमार

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूडी का आज  निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।मेजर जनरल के पद से भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में लंबी पारी खेली। वे उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री रहे और दो बार इस पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में मंत्री के रूप में भी उन्होंने कार्य किया। उनकी पहचान सादगी, ईमानदार कार्यशैली और सुशासन और कड़क शासन के लिए की जानी जाती हैं। श्री खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि खंडूड़ी ने सैन्य और सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास, पारदर्शिता और सुशासन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *