नोहर के राजेन्द्र सिंह चौधरी को ADRM उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर की कमान

Spread the love

आर.के.जोशी

नोहर। उत्तर पश्चिम रेलवे के सक्षम एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र सिंह चौधरी का जयपुर से बीकानेर तबादला होने पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल DM – DFCCIL जयपुर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब उनका स्थानांतरण एडीआरएम, उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के पद पर हुआ है। मूल रूप से नोहर के वार्ड नम्बर 2 गांधी नगर, रामसुखदास पार्क के निकट तथा गांव खिनानिया से जुड़े राजेन्द्र सिंह चौधरी अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनतशील कार्यशैली एवं सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। रेलवे प्रशासन में उन्होंने सदैव ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।   उनके बीकानेर में एडीआरएम पद पर नियुक्त होने से क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रशासनिक क्षमता एवं अनुभव से रेलवे को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक स्तर पर भी उनका व्यवहार अत्यंत मिलनसार एवं प्रेरणादायक माना जाता है। नोहर रेल विकास संघ, जिला रेल यात्री वैलफेयर एसोसिएशन हनुमानगढ़,ऐलनाबाद रेल संघर्ष समिति एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने श्री चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *