समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ने सुनी जनसमस्याएं

Spread the love

एस. शर्मा

हरिद्वार।  समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देसराज कर्णवाल ने आज झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम इब्राहिमपुर देह व ग्राम मुंडेट में आयोजित डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्रतिभाग कर जनसमस्याएं सुनीं। श्री कर्णवाल *रविदास मंदिर, इब्राहिमपुर देह* पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास व शौचालय योजना से जुड़े 75 से अधिक आवेदनों का मौके पर संज्ञान लिया। श्री कर्णवाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी व खंड विकास अधिकारी नारसन को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन आज ही ऑनलाइन कर 15 दिन में निस्तारण सुनिश्चित करें। श्री कर्णवाल *रविदास मंदिर, मुंडेट* पहुंचे। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने नाली, खड़ंजा, पेंशन व भूमि संबंधी समस्याएं रखीं। उपाध्यक्ष महोदय ने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर को औपचारिकता न मानें, हर प्रकरण का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। श्री कर्णवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना है। बहुउद्देशीय शिविर इसी संकल्प का परिणाम हैं, ताकि जनता को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सुविधा मिल सके।” शिविर में मौके पर कई पात्र लाभार्थियों के पेंशन, आयुष्मान कार्ड व छात्रवृत्ति के फॉर्म भरवाए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत रामपुर के अध्यक्ष, सदस्यगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, भाजपा मण्डल पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *