मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व भाजयुमो नेता मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर जताया शोक

Spread the love

एस. गुप्ता

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिपुर कलां स्थित पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपनी संतान को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय होता है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।  मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को धैर्य बनाए रखने का संदेश देते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत बेटी की स्मृतियां सदैव परिवार के हृदय में जीवित रहेंगी और उनकी यादें परिवार को संबल प्रदान करती रहेंगी। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट, पार्षद आकाश भाटी, राजेश लखेड़ा, मधुकर शर्मा, सत्य प्रकाश जखमोला सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *