फिट इंडिया अभियान के तहत सीआरपीएफ की साइकिल रैली, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Spread the love

पी.के.गुप्ता

गयाजी। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को 47वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा “संडेज ऑन साइकिल” अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आज उत्साहपूर्वक किया गया। रैली का शुभारंभ 47वीं बटालियन के कमांडेंट श्री अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बटालियन के 50 से अधिक जवानों एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साइकिल रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जहां लोगों को शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।  रैली के माध्यम से “स्वस्थ रहें-फिट रहें” का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट राजेश कुमार मोर्य, सूबेदार मेजर सत्येंद्र सिंह सहित 47वीं बटालियन के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने की आदत न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम को लेकर जवानों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *