अमित गुप्ता
हरिद्वार। सनातन महापरिषद भारत संस्था के उत्तराखंड पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर हरिद्वार के सिंहद्वार स्थित संस्था कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर से पधारे योगी महेंद्रनाथ ने की। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए मिठाई वितरित की तथा ईश्वर से उनके मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। योगी महेंद्रनाथ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री कंचन सुंडील, मयंक चौहान, रोहित छाबड़ा, एडवोकेट रामनिवास राणा, विनय राठौर, दीपेन्द्र राठौर, विवेक प्रताप सिंह, मयूर गुप्ता, मानस रावत सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित करने एवं राष्ट्र व समाज की उन्नति के लिए संकल्प लेने के साथ हुआ।











Leave a Reply