संस्कृत विद्यालय बड़बिराना में महंत योगी रामनाथ अवधूत का भव्य स्वागत

Spread the love

दानवीर ओमप्रकाश रतन छींपा ने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दिए 50 हजार रुपये

आर. के. जोशी

नोहर। ग्राम बड़बिराना स्थित राजकीय बालिका वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में भारतमाता आश्रम, नोहर के महंत योगी रामनाथ अवधूत के पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार जाखड़ एवं समस्त स्टाफ ने महंत जी को श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के विकास में सहयोग करते हुए दानदाता ओमप्रकाश रतन छींपा ने विद्यालय में आठ सीसीटीवी कैमरों का संपूर्ण सेट स्थापित करवाने के लिए 50 हजार रुपये की नगद सहयोग राशि प्रदान की। विद्यालय परिवार ने उनके इस पुनीत सहयोग के लिए स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत योगी रामनाथ अवधूत ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज और भामाशाहों का सहयोग विद्यालयों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं दानदाता के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रामकुमार पिरगावत, डालूराम जोशी, प्रधानाचार्य पवन कुमार जाखड़ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *