जिला न्यायालय, बार संघ और कारागार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

केपीएस चौहान

हरिद्वार। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस जिला न्यायालय परिसर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला बार संघ, जिला कारागार तथा जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया गया। जिला न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, अपर जिला जज राकेश कुमार सिंह, सिविल जज (सीनियर डिविजन), अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर तथा अधिवक्तागण मौजूद रहे। इसके बाद जिला बार संघ के सभागार में जनपद न्यायाधीश की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार भसीन, विजय शर्मा, उत्तम सिंह चौहान, तरसेम सिंह चौहान एवं विपिन द्विवेदी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे।

जिला कारागार में भी हुआ आयोजन

जिला कारागार में भी जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त की अध्यक्षता में जिला कारागार प्रशासन के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, जेल स्टाफ एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

उपभोक्ता आयोग में भी फहराया तिरंगा

वहीं जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग में आयोग के अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आयोग के सदस्य अमरेश रावत, रंजना गोयल, शोभाराम एवं संजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *