ट्रेनों के ठहराव को लेकर बीकानेर रेल मण्डल अधीक्षक के नाम दिया ज्ञापन

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

महाजन। गाड़ियों के ठहराव के लिए महाजन रेलवे स्टेशन अधीक्षक को बीकानेर रेल मण्डल अधीक्षक के नाम का ज्ञापन प्रेषित किया गया। पुष्करणा सेवा संस्थान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में गाड़ी संख्या 19225/26 जोधपुर जम्मूतवी एवं गाड़ी संख्या 12455/56 दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपर फ़ास्ट के ठहराव को लेकर मांग रखी गई।
ज्ञापन देने के समय प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि इस आसपास के क्षेत्र में महाजन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है यहाँ पर दूर दूर के व्यापारियों को व्यापार के लिए आना पड़ता है तथा आसपास के क्षेत्र के काफ़ी तादात में प्रवासी यहाँ आते जाते रहते हैं,इस हेतु यहाँ के लोगों को इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए या तो लुणकरणसर से या सूरतगद जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है जो कि बहुत ही कष्ट कारक होता है।
अतः DRM महोदय बीकानेर से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त ट्रेनों का ठहराव महाजन स्टेशन पर करवा कर यहाँ की जनता को लाभान्वित करके अनुग्रहित करें।
इसके साथ ही महाजन रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिड़की की व्यवस्था भी सुनिश्चित होनी चाहिए यहाँ के लोगों को आरक्षण हेतु दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है।
DRM महोदय से पुनः अनुरोध है कि हमारी दोनों जायज मांगों पर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।
ज्ञापन देने के समय पुष्करणा सेवा संस्थान महाजन के
कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद देरासरी पंकज पुरोहित, नवरतन बोहरा, राजकुमार बोहरा, पवन कुमार रंगा, मुकेश कुमार रंगा, गजानंद देरासरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *