दुराचारी को हुई 10 वर्ष की कठोर सजा और लगा जुर्माना

Spread the love

के पी एस चौहान ।                                           हरिद्वार।
महिला से दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफ टी एस सी /अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने आरोपी को दोषी पाते हुए 10 वर्ष का कठोर कारावास व एक लाख 20 हजार 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि आठ दिसंबर 2021 को दोपहर करीब तीन बजे पथरी थाना क्षेत्र में घर पर अकेली, महिला बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम में दरवाजा नहीं होने पर दरवाजे पर कपड़े का पर्दा डाला हुआ था। तभी वहां पर आरोपी घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी। पीड़िता के सिर व हाथ पर चोटें आई थीं। उसी रात घर वापिस आने पर पीड़िता ने पति को घटना बताई थी। अगले दिन पति ने आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र स्व जल सिंह निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा पथरी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। वादी पक्ष की ओर से छह गवाह पेश किए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास व एक लाख 20 हजार पांच सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *