36 तकनीकी सत्रों में 278 शोध पत्र प्रस्तुत, एआई, स्मार्ट ग्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी उभरती तकनीकों पर हुआ मंथन
अमित कुमार
रुड़की। कोर विश्वविद्यालय (COER University) में आयोजित आईईईई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICE2CPT-2026 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। तीन दिवसीय हाइब्रिड मोड में आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक और भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया।आईईईई (IEEE) और आईईईई इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में तीन दिनों के दौरान कुल 36 तकनीकी सत्र हुए, जिनमें 278 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में स्मार्ट ग्रिड, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), सिग्नल प्रोसेसिंग, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रिक वाहन और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध एवं नवाचार साझा किए गए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत और उद्योगों के बीच सहयोग को मजबूत करना, उभरती तकनीकों के नवीनतम विकास पर चर्चा करना तथा टिकाऊ एवं नवाचार आधारित तकनीकी समाधानों को प्रोत्साहित करना रहा। विशेषज्ञों ने तकनीकी अनुसंधान को व्यावहारिक उपयोग से जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के समाधान विकसित करने पर जोर दिया। आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में स्वीकृत एवं प्रस्तुत शोध पत्रों को आईईईई एक्सप्लोर (IEEE Xplore) डिजिटल लाइब्रेरी में शामिल किए जाने के लिए भेजा जाएगा। हालांकि, इसके लिए शोध पत्रों को आईईईई के निर्धारित प्रकाशन मानकों पर खरा उतरना होगा। समापन अवसर पर आयोजन समिति ने सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, सत्र अध्यक्षों, विशेषज्ञों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन को तकनीकी अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।सीय आईईईई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICE2CPT-2026 का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। तीन दिवसीय हाइब्रिड मोड में आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक और भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया।आईईईई (IEEE) और आईईईई इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में तीन दिनों के दौरान कुल 36 तकनीकी सत्र हुए, जिनमें 278 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में स्मार्ट ग्रिड, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), सिग्नल प्रोसेसिंग, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रिक वाहन और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध एवं नवाचार साझा किए गए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत और उद्योगों के बीच सहयोग को मजबूत करना, उभरती तकनीकों के नवीनतम विकास पर चर्चा करना तथा टिकाऊ एवं नवाचार आधारित तकनीकी समाधानों को प्रोत्साहित करना रहा। विशेषज्ञों ने तकनीकी अनुसंधान को व्यावहारिक उपयोग से जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के समाधान विकसित करने पर जोर दिया। आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में स्वीकृत एवं प्रस्तुत शोध पत्रों को आईईईई एक्सप्लोर (IEEE Xplore) डिजिटल लाइब्रेरी में शामिल किए जाने के लिए भेजा जाएगा। हालांकि, इसके लिए शोध पत्रों को आईईईई के निर्धारित प्रकाशन मानकों पर खरा उतरना होगा। समापन अवसर पर आयोजन समिति ने सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, सत्र अध्यक्षों, विशेषज्ञों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन को तकनीकी अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।












Leave a Reply