मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में छह लोगों की मौत,कई घायल, बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Spread the love

अमित कुमार

हरिद्वार। हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध शिवालिक हिल्स पर मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग पर आज भगदड़ होने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा कई दर्जन लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि कि बचाव राहत कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए और घायलों का तुरंत उपचार किया जाए। घटना सुबह लगभग 9:30 बजे के करीब हुई जब एक हाई टेंशन बिजली का तार टूटने और करंट कि अफवाह फैली। घायलों को प्रशासन द्वारा उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया जा रहा है।

भगदड़ में घायलों की संख्या लगभग तीन दर्जनों से अधिक बताई जा रही है, जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *