आर. के. जोशी
श्री डूंगरगढ़। सिन्धी समाज युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि 40 दिवसीय झूलेलाल चालीसा हर शाम 7:30 बजे से 10:30 बजे रात तक हर रोज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
श्रीझूलेलालजी चालीसा उत्सव की धूम इन दिनों पूरे सिन्धी कालोनी में गूंज रही है, हर घर में गूंज रहा जय श्रीझूलेलालजी….जय श्रीझूलेलालजी …
श्री झूलेलाल के उदेरोलाल “झूलण जो झूलेलाल” दारुवर जो रखवारो और सिन्धु दरिया के रक्षक के रूप में पूजा जाता है
सिन्धी समाज अपने इष्टदेव सरक्षक और सत्य के प्रतीक के रूप में मानते हैं। चालीसा महोत्सव के अवसर पर सिन्धी समुदाय श्रीझूलेलालजी मंदिर सिन्धी कालोनी में श्रद्धा और उल्लास से एकत्र हो रहा है मंदिर में झूलेलाल भजन कीर्तन,माला, चालीसा, आरती और प्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह-शाम बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान झूलेलाल की भक्ति में लीन हो रहें हैं हर शुक्रवार को बच्चों का डांस कार्यक्रम होता है।
श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव के दसवें दिन के अवसर पर श्री झूलेलाल और संतों का प्रश्न 5 वर्ष से 15 वर्ष तक बच्चों से पिंकी थावानी ने बच्चों से पूछा जिस बच्चे ने सही उत्तर बताया उनको इनाम दिया गया और बच्चों का डांस कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया
ग्यारहवें दिन बच्चों का डांस चंचल कंवर ने डांस,लौरी और सिन्धी समाज के बड़े बुजुर्ग (50 वर्ष से ऊपर) डांडिया का कार्यक्रम हुआ सभी सिन्धी समाज बुजुर्गो ने डांडिया का आनंद उठाया चालीसा भजन,माला, आरती, पल्लव और प्रसाद वितरण किया गया। सिन्धी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी मंत्री अशोक वासवानी ने बताया कि सभी सिन्धी समाज में बहुत बड़ा उत्साह के साथ खुशियां से भरा रहता है श्री झूलेलाल जी मंदिर सिन्धी कालोनी में आभार जताया है। सिन्धी पंचायत के व्यवस्था संभाल रहे दुर्गा प्रसाद खट्टनाणी, अशोक गुरनाणी और सभी पूरे सिन्धी समाज ने सिन्धी कालोनी में जोश भरा हुआ है।












Leave a Reply