सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज, ऐलनाबाद में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

महेंद्र पारीक/ रिंकू रखरा

ऐलनाबाद। सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज, ऐलनाबाद में हरियाली तीज का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की वुमेन सेल की इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर इंदु कामरा द्वारा प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पंजाबी संस्कृति के रंग में रंगी नजर आईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मिस तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में कैटवॉक किया और मनमोहक पंजाबी नृत्यों की प्रस्तुति दी, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। उनके प्रदर्शन के आधार पर ही ‘मिस तीज क्वीन’ का चुनाव किया गया।इस प्रतियोगिता की विजेता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नरिंदर कौर रहीं। इस शुभ अवसर पर सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भूषण मोंगा ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह त्योहार प्रकृति और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक है, जो जीवन में हरियाली और खुशहाली लाता है।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर दीपशिखा मेहता ने किया, जिन्होंने  पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक  डॉ करुण मेहता ने भी तीज पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी को शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन छात्राओं को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज स्टाफ और छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *