महेन्द्र पारीक एवं रिंकू रखरा
ऐलनाबाद। नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में हरियाली तीज पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों के साथ – साथ टीचरों ने भी मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक जगदीश चंद मेहता व प्राचार्य सुषमा रानी ने की। विद्यालय में विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी समूह नृत्य, घूमर, एकल नृत्य, पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।छात्र – छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। विद्यालय परिसर में झूले भी लगाए गए। डॉ. करुण मेहता व श्वेता मेहता ने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए तीज के त्यौहार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा के भारत विविधताओं में एकता का देश है। यहां सभी धर्मों के त्योहारों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हीना अरोड़ा और राधा रानी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक सुभाष, रवींद्र, गोपाल, संजय PTI, जीत राम, मेहर सिंह, मोनू, अनुराधा रानी, प्रेमलता शर्मा, वीना रानी, शिम्पी, प्रिया,दीपिका, सिमरन,मनदीप, डोली, हरप्रीत, सुरेखा, शगुन इत्यादि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।












Leave a Reply