राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जंगलों में किया वृक्षारोपण  

Spread the love

केपीएस चौहान

हरिद्वार। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जंगलों में वृक्षारोपण किया गया।  जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार जंगलो में विभिन्न स्थानों पर निवासरत वन गुर्जरों समुदाय के लोगों ने कब्रोवाली वन श्यामपुर क्षेत्र मे सामूहिक रूप से पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सिविल जज वरिष्ठ वर्ग सिमरनजीतकौर ने वनों की महत्वता,वन गुर्जरों के वन अधिनियम के अंतर्गत उनके अधिकारों व वन क्षेत्र मे समन्वय स्थापित कर जंगलो का संरक्षण,वन गुर्जरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने वन गुर्जरों के पारंपरिक सेला पर्व की हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत गुर्जर पी.एल.वी.,विधि प्रशिक्षु, विकल्प संगम संगठन से शोधकर्ता, वन गुर्जर जनजातीय युवा संगठन से कानूनी सलाहकार व वन गुर्जरों के सम्मानित बुजर्गो, महिलाओ और बच्चों ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। प्रदेश में वन गुर्जरों ने भारी मात्रा में उधमसिंह नगर के जंगलो में पौधरोपण कर सेला पर्व का आग़ाज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *