विधानसभा चुनाव में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की तैयारी, मुख्यमंत्री और दलों के प्रदेश अध्यक्षों से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
अमित गुप्ता
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर वैश्य समाज ने अपनी राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को होटल स्वागत स्वीट्स में हरिद्वार वैश्य एकता परिषद के निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरिद्वार की विभिन्न वैश्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी राजनीतिक दल वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को अपना प्रत्याशी बनाएगा, समाज के लोग एकजुट होकर उस दल के प्रत्याशी को समर्थन देंगे। इसके साथ ही वैश्य समाज की व्यापक एकता और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए शीघ्र ही एक विशाल बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि परिषद का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों और मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इस दौरान समाज की जनसंख्या और संख्या बल के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विधानसभा चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई जाएगी।परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की राजनीतिक और सामाजिक शक्ति को प्रभावी बनाने के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संगठित प्रयासों के माध्यम से वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक हितों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।












Leave a Reply