रिंकू रखरा / महेन्द्र पारीक
ऐलनाबाद। खंड स्तरीय खेलो की शुरुआत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ऐलनाबाद में हुई पहले दिन लड़कियों के मुकाबले करवाए गए वहीं एथलेटिक में लड़के और लड़कियों के सभी वर्ग के इवेंट नचिकेतन पब्लिक स्कूल में करवाए गए कबड्डी,वॉलीबॉल और खो खो के मुकाबले मॉडल संस्कृति स्कूल में करवाए गए प्रतियोगिता का उद्घाटन जोनल सेक्रेटरी प्रिंसिपल विद्याधर बैनीवाल ने किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
आज हुए मुकाबलों के परिणाम की जानकारी देते हुए पीटीआई विजय तेतरवाल ने बताया कि खो खो अंडर 19 और अंडर 17 दोनों वर्ग में जी एस एस एस धौलपलिया की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दोनों फाइनल मैच आसानी से जीते वहीं अंडर 17 में जीएसएस मिर्जापुर की टीम ओर अंडर 19 में जीएसएस मेहना खेड़ा की टीम उप विजेता रही
दूसरी तरफ कबड्डी के फाइनल मैच कल करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर डीपी कुलदीप,महेश, सुमेर, दिनेश भोजक,गोरी शंकर, इंद्रजीत,लियाकत अली, महेंद्र कौशिक, मंजू बूटर् सपना गिल, बिंदर सिंह, अंकुश सरदाना, रणजीत सिंह व अन्य डीपी और पीटीआई मौजूद रहे।












Leave a Reply